Ghaziabad News: प्रिंटर खराब होने से पंजीकरण काउंटर पर लगी लंबी लाइन
गाज़ियाबाद, अगस्त 13 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिला संयुक्त अस्पताल में प्रिंटर खराब होने से गुरुवार को पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में गुरुवार को 774 मरीजों ने पंजीकरण कराया। करीब 11 बजे के प्रिंटर में तकनीकी खराबी के कारण पंजीकरण प्रक्रिया धीमी हो गई, जिससे मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। करीब आधे घंटे के लिए प्रिंटर पूरी तरह से ठप हो गया। नया कार्टेज लगाने पर मरीजों के पर्चे आनलाइन बनने शुरू हुए। इस मामले में सीएमएस संजय गुप्ता ने बताया कि प्रिंटर में तकनीकी खराबी के चलते मरीजों को दिक्कत हुई। ठीक करके समस्या का समाधान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.