गाज़ियाबाद, अक्टूबर 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में गिरते भूजल स्तर को सुधारने और वर्षा जल का संरक्षण करने के लिए प्राचीन कुओं को पुनर्जीवित किया जाएगा। इसके तहत जिले के 10 प्राचीन कुओं को अमृत कूप के रूप में विकसित किया जाना है। इन कुओं के जीर्णोद्धार पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत पुराने कुओं को दुरुस्त करने के साथ ही ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे वर्षा जल को पाइपलाइन के माध्यम से वापस जमीन के अंदर पहुंचाया जा सके। इससे भूजल स्तर में सुधार लाने और बारिश के पानी को बेकार बहने से रोकने में मदद मिलेगी। जनपद में लगातार भूजल स्तर के नीचे गिरने से पानी का संकट घहराता जा रहा है। ऐसे में वर्षा जल को सहेजने और उसका उपयोग भूजल स्तर बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी क्रम में प्राचीन कुओं को अमृत...