गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम में बंगाली समुदाय के संगठन बोंगोतोरु ने रविवार को प्रभात फेरी निकालकर शारदोत्सव 2026 की शुरुआत की। इसमें समुदाय के लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रभात फेरी के जरिए बंगाली संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ आपसी एकता का संदेश दिया गया। बोंगोतोरु की मीडिया प्रभारी अरुणिमा सिंघल ने बताया कि बोंगोतोरु 16 से 20 अक्टूबर तक शिप्रा सनसिटी फेज-1 के सेंट्रल पार्क में शारदोत्सव का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष उत्सव की थीम यह सफर कभी खत्म न हो रखी गई है। यह बंगाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता उत्तम कुमार की जन्मशती को समर्पित है। उन्होंने बताया कि शारदोत्सव लोगों को एक साथ जोड़ने और बंगाली संस्कृति को आगे बढ़ाने का अवसर है। पांच दिवसीय आयोजन में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृत...