गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। लखनऊ में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक और बालिका तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने 17 पदक जीतकर जिले और मेरठ मंडल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन से पांच जुलाई तक किया गया, जिसमें मेरठ मंडल के कुल 13 खिलाड़ियों ने भाग लिया था。

प्रतियोगिता का प्रदर्शन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए हैं। इसमें जिया ने 50 व 100 मीटर फ्री स्टाइल और 50 व 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में चार स्वर्ण पदक जीते। वहीं 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में एक रजत पदक हासिल किया। आव्या त्यागी ने 200 मीटर बैर स्ट्रोक में एक स्वर्ण पदक, 200 मीटर फ्री स्टाइल और 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले में रजत पदक हासिल किए। वहीं 400 और 800 मीटर...