गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। प्रदूषण की रोकथाम के लिए ड्रोन से पानी छिड़काव की योजना सफल होती नजर नहीं आ रही है। निगम ने जो टेंडर जारी किया था उसमें केवल एक ही फर्म ने आवेदन किया है। अन्य फर्म दिलचस्पी नहीं ले रही। ऐसे में निगम ने दोबारा टेंडर निकलेगा। शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बदहाल सड़क और निर्माणाधीन साइट पर धूल उड़ने से प्रदूषण बढ़ रहा है। निगम चाहता है कि धूल पर नियंत्रण के लिए ड्रोन से पानी का छिड़काव कराया जाए। इसके लिए जलकल विभाग ने टेंडर निकाला था। लेकिन एक ही फर्म ने आवेदन है।नियमानुसार तीन फर्म का आवेदन जरूरी है। ऐसे में जलकल विभाग ड्रोन से पानी का छिड़काव कराने के लिए फिर से टेंडर जारी करेगा।जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताय...