गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित मिल्क दुहाई स्थित एचएलएम कॉलेज परिसर में आयोजित यूपी पावरलिफ्टिंग-बेंच प्रेस चैंपियनशिप में शनिवार शाम खिलाड़ियों के बीच कमरे में जाने को लेकर जमकर लात-घूसे चले और पत्थरबाजी हुई। आरोप है कि इस दौरान राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी के साथ भी अभद्रता की गई। विवाद में छह खिलाड़ी घायल हो गए। मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव मिल्क दुहाई स्थित एचएलएम कॉलेज परिसर में शनिवार को दो दिवसीय यूपी पावरलिफ्टिंग बेंच प्रेस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से छह सौ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। बताया गया है कि शनिवार शाम कमरे में जाने को लेकर मुजफ्फरनगर से आए खिलाड़ियों का आ...