गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गोविंदपुरी स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल पर रविवार को मातृभूमि सेवा संघ के पदाधिकारियों ने साफ-सफाई के बाद माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संघ के अध्यक्ष विकास भारतीय ने बताया कि संघ का उद्देश्य शहीदों की गौरवगाथा जन-जन तक पहुंचाना है। राजीव सैन, आशुतोष सक्सेना, सिद्धार्थ, तेजा सिंह, डॉ. राहुल सैन, पुनीत बतरा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...