गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह प्रतिबंधित पशु का मांस ले जाने के संदेह में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। डायमंड फ्लाईओवर के पास कुछ लोगों ने युवक को रोक लिया और उसके पास मौजूद बोरे में प्रतिबंधित पशु का मांस होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराया, मांस को कब्जे में लेकर उसके नमूने जांच के लिए भेज दिए। वहीं, युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कविनगर थाने को सूचना मिली कि डायमंड फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने रोक रखा है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: टेम्पो से दो कुंतल प्रतिबंधित मांस बरामद, आरोपी फरार आरोप था कि वह प्रतिबंधित पशु का मांस लेकर...