गाज़ियाबाद, सितम्बर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मधुबन बापूधाम क्षेत्र स्थित मीडोज विस्टा सोसाइटी में फ्लैट खरीदने के नाम पर 38.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इंदिरापुरम निवासी पीड़ित ने वर्ष 2013 में बैंक से लोन लेकर फ्लैट खरीदा था। उसे वर्ष 2016 में कब्जा मिलना था, लेकिन आज तक नहीं मिला। आरोप है कि फर्जी एनओसी तैयार कर फ्लैट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया। मामले में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और बैंक अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-तीन निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने मीडोज विस्टा फेज-एक में फ्लैट संख्या ए-123 बुक कराया था। फ्लैट की कुल कीमत 38 लाख 75 हजार 500 रुपये थी। इसके लिए उन्होंने सात सितंबर 2013 को एचडीएफसी बैंक से होम लोन के लिए आवेदन किया...