Ghaziabad News: पोस्टमार्टम हाउस का जीर्णोद्धार होगा
गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। हिंडन नदी के किनारे बने पोस्टमार्टम हाउस की भी सूरत बदली जाएगी। गुरुवार को सिविल इंजीनियर ने पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। इमारत में रंगाई-पुताई के साथ जरूरी मरम्मत और जीर्णोद्धार का काम कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान इमारत की मौजूदा स्थिति और आवश्यक सुधार कार्यों को देखा गया। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम हाउस में जरूरी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसमें रंगाई-पुताई के अलावा मरम्मत और अन्य आवश्यक जीर्णोद्धार कार्य शामिल होंगे। सीएमओ का कहना है कि सिविल वर्क जल्दी ही शुरू करा दिया जाएगा। काम पूरा होने के बाद पोस्टमार्टम हाउस की व्यवस्था पहले से बेहतर होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.