गाज़ियाबाद, जुलाई 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। पॉलिटेक्निक संस्थान में दाखिले की प्रक्रिया अभी धीमी चल रही है। शास्त्री नगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में पहले चरण में 209 छात्र-छात्राओं द्वारा अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराने के बावजूद अभी तक केवल 51 ही दाखिले हुए हैं। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद(पॉलिटेक्निक)से संबद्ध जिले के सभी 27 संस्थानों में काउंसलिंग और दाखिलों की प्रकिया चल रही है। इनमें शास्त्री नगर का पॉलिटेक्निक ही जिले का एकमात्र राजकीय पॉलिटेक्निक है। इसमें कुल 11 विषयों में करीब 825 सीटों पर दाखिले होने हैं। पहले चरण की काउंसलिंग के बाद अब दाखिले शुरु हो गए हैं। संस्थान के प्राचार्य डॉ. जानबेग लोनी ने बताया कि पहले चरण में कुल 215 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। इनमें से 509 के दस्तावेज सत्यापित हुए और छह...