गाज़ियाबाद, अक्टूबर 28 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी थाना क्षेत्र में एनएच-नौ पर अहसान होटल के पास बुधवार शाम पॉलिथीन के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग के मुताबिक अहसान होटल के पास रविंद्र का पॉलिथीन का गोदाम है। बुधवार शाम गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने गोदाम में रखी पॉलिथीन को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: टेक्सटाइल फैक्ट्री के ऑयल टैंक में लगी आग, मची अफरातफरी स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर...