गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थानाक्षेत्र के गांव रोरी में खेत में की गई जुताई के पैसे मांगने पर दबंगों ने दो युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला मेरठ के थाना दौराला के गांव खेड़ी निवासी अतुल अपनी बुआ के घर गांव रोरी आया हुआ था। वह अपने बुआ के लड़के के साथ पड़ोसी में खेत में की गई जुताई के पैसे मांगे। इस बात को लेकर दबंगों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमित,काली,अमरजीत व मनीष निवासी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...