गाज़ियाबाद, अक्टूबर 14 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम काला पत्थर रोड पर मंगलवार देर रात मुख्य पेयजल लाइन सीवर लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते बुधवार को करीब 20 हजार लोगों को गंदे पानी की आपूर्ति हूई। रात से सुबह तक क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन से पानी बहने के कारण सड़को पर भी पानी जमा हो गया। इससे 100 से अधिक दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। इंदिरापुरम में सीएम ग्रिड योजना के तहत आदर्श सड़कें बनाने का कार्य चल रहा है। इस योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने का कार्य भी किया जा रहा है। न्याय खंड-दो में आदित्य मॉल के सामने काला पत्थर रोड पर सीवर लाइन बिछाने के दौरान मंगलवार देर रात इंदिरापुरम में पेयजल आपूर्ति के लिए पहले से बिछी मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। रात से सुबह तक पेयजल लाइन से पानी बहता रहा। इस कार...