गाज़ियाबाद, अक्टूबर 2 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम के काला पत्थर रोड पर तीन दिन से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पीने का पानी सड़कों पर बह रहा है। इस कारण घरों में भी दूषित पानी आ रहा है। वहीं मार्ग पर पानी भरने से आने वाले लोगों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। आरोप है कि लगातार शिकायत करने पर भी मरम्मत का काम शुरू नहीं कराया गया है। काला पत्थर रोड इंदिरापुरम का व्यस्ततम मार्ग है। यहां हजारों दुकानें हैं, जहां दिन भर में लाखों लोग आते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क से सटे शक्तिखंड एक और नीतिखंड एक में पेयजल लाइन में लीकेज हो गया था। इस कारण तीन दिन पानी बहकर मार्ग पर भर गया है। इससे स्थानीय दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक तरफ जहां सड़क पर साफ पानी बर्बाद हो रहा है...