गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र कंपनी प्रबंधक की ओर से फर्जी दस्तावेज बनाकर कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पता चलने पर जब कंपनी मालिक ने विरोध किया तो प्रबंधक ने जाने से मारने की धमकी दी। कंपनी मालिक ने मामले को लेकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शालीमार गार्डन क्षेत्र दयानंद पार्क निवासी राज शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक ट्रेडिंग कंपनी बनाई थी। कंपनी में उनकी पत्नी कविता पार्टनर हैं। अगस्त 2021 में उन्होंने अतुल मित्तल को कंपनी में बतौर प्रबंधक नौकरी पर रख लिया। उन्होंने काम करने के लिए उसे कार्यालय के कंप्यूटर, मोबाइल आदि के पासवर्ड व कंपनी संबंधित फैक्स दे दिए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: 75 लाख की धोखाधड़ी में कंपनी संचालक पर केस दर्ज ती...