Ghaziabad News: पूर्व अधिकारी के खाते से सात लाख निकाले
गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने गैस कनेक्शन कटने का झांसा देकर सेवानिवृत्त अधिकारी के खाते से सात लाख रुपये निकाल लिए। जालसाजों ने पहले व्हाट्सऐप पर एपीके फाइल भेजी और फिर पेंशन खाते से रुपये निकाल लिए। पुलिस जांच कर रही है। इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-एक में रहने वाले 76 वर्षीय नरेंद्र कुमार तंवर ने पुलिस को बताया कि वह भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नई दिल्ली के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। आठ मार्च को उनके व्हाट्सऐप पर एक अनजान नंबर से आईजीएल नाम की एपीके फाइल भेजी गई। इसके बाद आरोपी ने वीडियो कॉल कर खुद को गैस कनेक्शन से संबंधित बताते हुए कहा कि उनका कनेक्शन कटने वाला है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 2.23 लाख इसे चालू रखने के लिए उसने सात रुपये का भुगतान करने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.