Ghaziabad News: पुलिस व महिला वालंटियर्स फोर्स ने पैदल मार्च निकाला
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को कमिश्नरेट के तीनों जोन में पुलिस और महिला वालंटियर्स फोर्स ने पैदल मार्च निकाला। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना जागृत करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। मार्च में दो हजार से अधिक महिला-पुरुष शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता से जुड़े संदेश दिए गए। ग्रामीण जोन में मोदीनगर स्थित मोदी मंदिर से दोपहर एक बजे पैदल मार्च शुरू हुआ। विभिन्न स्थानों से होते हुए मार्च राज चौपला पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान महिलाओं को शासन की ओर से संचालित योजनाओं और हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। ट्रांस हिंडन जोन में दोपहर साढ़े तीन बजे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.