गाज़ियाबाद, नवम्बर 17 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार देर रात चिरोड़ी पुलिस चौकी के पास हुई मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, एक तमंचा, कारतूस और महिला से छीनी गई चेन बरामद हुई है। बदमाश ने साथी के साथ 31 अक्तूबर को चिरोड़ी बाजार में खरीदारी करने आई महिला के गले से चेन छीनी थी। स्वाट टीम और लोनी थाना पुलिस सूचना पर सोमवार देर रात चिरोड़ी चौकी के पास वाहनों की जांच कर रही थी। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: महिला से चेन छीनने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, साथी फरार इसी दौरान पुलिस ने बागपत की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका। बाइ...