Ghaziabad News: पुलिस ने नारी संरक्षण गृह पहुंच दीपावली की खुशियां साझा कीं
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा-सम्मान को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे नौ दिवसीय विशेष अभियान के चौथे दिन बुधवार को पुलिस ने नारी संरक्षण गृह और आश्रय गृह का दौरा कर वहां रह रहीं महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देकर पर्व से संबंधित आवश्यक सामग्री वितरित की गई। वहीं, विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.