Ghaziabad News: पुलिस चौकी के सामने 14 घंटे तक शव रखकर हंगामा
गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- Ghaziabad News: मोदीनगर,चंद्रशेखर त्यागी। विक्रांत की हत्या के मामले में आरोपियों का एनकांउटर करने और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर चुडियाला पुलिस चौकी के सामने शव रखकर परिजनों ने 14 घंटे तक हंगामा किया। एसीपी के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव चुडियाला में 10 जुलाई को दबंगों ने 25 वर्षीय विक्रांत जाटव के साथ मारपीट की थी। गंभीर हालत में उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह युवक की अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार रात नौ बजे युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव चुडियाला पहुंचा। परिजनों ने शव को घर न ले जाकर चुडियाला पुलिस चौकी के बाहर रख दिया और हंगामा करना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट में घायल हुए युवक ने दम तोड़ा रात एक बजे डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.