गाज़ियाबाद, जुलाई 17 -- Ghaziabad News: मोदीनगर। गोविंदपुरी के सारा रोड ​स्थित गोकुल धाम कॉलोनी में पुरानी रंजिश में गुरुवार रात आरोपियों ने कार सवारों को घेर कर उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ की। कार सवारों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं। गोकुल धाम कॉलोनी निवासी ​शिवम त्यागी के अनुसार कुछ दबंग टशनबाजी में उनसे रंजिश रखते है। बताया कि वह बृहस्पतिवार रात वह अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ कार से लौट रहे थे। आरोपियों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और उन पर लाठी डंडाें से हमला कर दिया। हमले में ​शिवम व उसने रिश्तेदार चोटिल हो गए। उन्होंने एक मकान में छुपकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ की। आरोपी काफी देर तक लाठी डंडें लेकर हंगामा करते रहे।...