गाज़ियाबाद, अगस्त 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जनपद शाखा ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। संघ के जिलाध्यक्ष चाहत राम ने बताया कि प्रांतीय संघ के निर्देश पर प्रदेश की सभी जनपद शाखाओं में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में गाजियाबाद में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से कर्मचारियों ने शासन तक अपनी मांग पहुंचाई। इसके बाद कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर 21 अगस्त को रैली सं...