गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट मैदान पर 14 सितंबर से पीपल्स प्रीमियर टी20 क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। विजेंद्र कुमार त्यागी की स्मृति में आयोजित इस लीग में 10 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे। इसके लिए सोमवार को नीलामी हुई, जिसमें 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। लीग के मीडिया प्रभारी सुशील जैन ने बताया कि 130 खिलाड़ियों का चयन 10 टीमों के लिए किया गया। लीग में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ दो लाख रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...