Ghaziabad News: पिता के हत्यारोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
गाज़ियाबाद, जुलाई 17 -- Ghaziabad News: मोदीनगर,चंद्रशेखर त्यागी। करोड़ों की संपत्ति अपने नाम कराने के चलते पिता की गोलियों से भूनकर हत्या करने के आरोपी की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा किया। बता दें कि बुधवार रात गांव बुदाना में हरिओम नेहरा की उन्हीं के बड़े पुत्र निखिल ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हरिओम नेहरा लगभग 150 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति का मालिक था और निखिल लगातार पिता पर संपत्ति अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहा था। निखिल शराब का आदी था। इसके चलते पिता ने संपत्ति उसके नाम नहीं की थी। इसी बात से गुस्साए निखिल ने पिस्टल से गोली मारकर हरिओम की हत्या कर दी। एसीपी मोदीनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी के दोस्तों और जानकारों से पूछताछ च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.