Ghaziabad News: पिता की डांट से आहत छात्र ने घर छोड़ा
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की महेन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय बीबीए का छात्र पिता की फटकार से घर छोड़कर चला गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।नगर की महेन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी श्याम सुंदर शर्मा के अनुसार उनका 17 वर्षीय पुत्र आशीष भारद्वाज बीबीए का छात्र है और एक बॉक्सिंग अकादमी में प्रैक्टिस करता है। श्याम सुंदर शर्मा ने दो दिन पूर्व पढ़ाई को लेकरआशीष को फटकार दिया। इसके अगले दिन आशीष बॉक्सिंग अकादमी जाने के बात कहकर घर से गया मगर लौटा नहीं। परिजनों ने आशीष को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.