गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सीतामढ़ी जिले के रायपुर गांव निवासी किशोर चंद ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत देकर बताया कि उनका भाई राजेश 22 जून की तड़के पिकअप वाहन लेकर एनएच-नौ से गुजर रहा था। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एचपी पेट्रोल पंप के पास एक चालक ने बिना चेतावनी संकेत के बस को सड़क पर खड़ा कर रखा था। अंधेरा होने के कारण राजेश का वाहन पिछले हिस्से से जा टकराई। इसमें राजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...