Ghaziabad News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 24 सितंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क के पास चौराहे पर हुआ। घायलों को उपचार के लिए सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के आधार पर कविनगर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राजनगर सेक्टर-11 निवासी नंद किशोर कामत ने कविनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि उनके भाई चंदर कुमार कामत और उनकी पत्नी अनीता देवी बाइक पर दिल्ली से राजनगर स्थित घर लौट रहे थे। बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क के पास चौराहे पर पहुंचते ही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि पिकअप चालक मनीष शुक्ला वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.