Ghaziabad News: पिंकबूथ पर युवक की मौत मामले में ऑटो चालक समेत तीन पर मुकदमा
गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। संजयनगर सेक्टर-23 स्थित पिंकबूथ के दरवाजे के शीशे से घायल होकर युवक की मौत के मामले में मधुबन बापूधाम पुलिस ने ऑटो चालक और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, घटना के दौरान पिंकबूथ पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि गंभीर रूप से घायल राजकुमार करीब एक घंटे तक मौके पर खून से लथपथ पड़ा रहा, लेकिन समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी जान चली गई। इसकी जांच की जा रही है।
घटना का विवरण गुलधर द्वितीय निवासी चिंता देवी ने बताया कि रविवार को उनका बेटा राजकुमार पुराने बस अड्डे से दो सवारियों के साथ आ रहे एक ऑटो में एएलटी के सामने से बैठा था। संजयनगर पहुंचने पर किराए को लेकर उसका ऑटो चालक से विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.