गाज़ियाबाद, जुलाई 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। नवयुग मार्केट स्थित मुख्य प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट और पार्सल की बुकिंग के लिए लगाई गई कियोस्क मशीन खराब हो गई है। इसके चलते उन उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डाक घर की सीनियर पोस्ट मास्टर चंचल ढाका ने बताया कि मशीन को सही कराने के लिए बोला गया है। जल्द मशीन को सही करा इसे दोबारा से शुरू कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...