गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भोपुरा स्थित डीएलएफ कॉलोनी के सेंट्रल पार्क में लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने बताया कि पार्क में आने-जाने वाले महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अंधेरे के कारण दिक्कत होती है। मोहन नगर जोनल प्रभारी आशीष त्रिपाठी का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर मरम्मत कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...