गाज़ियाबाद, अगस्त 7 -- Ghaziabad News: -पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति समेत चार लोगों पर पांच लाख रुपये लाने की मांग पूरी ने करने पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की इंद्रा एनक्लेव कॉलोनी में रहने वाली सोनम का विवाह नवंबर 2023 में जनपद बागपत के हिलवाड़ी में रहने वाले युवक अंकित के साथ हुआ था। उन्होंने बताया कि विवाह के 15 दिन बाद से ही पति अंकित, ससुर यशपाल, सास विनोद पांच लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। पुलिस में शिकायत करने पर पति व ससुराल वालों ने माफी मांग ली। पति उनके साथ मायके के पास किराए के मकान में रहने लगा। आरोप है कि पति ने मकान मालिक, दूध व अन्य...