गाज़ियाबाद, नवम्बर 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। हिंडन कराटे अकादमी के पांच खिलाड़ी रॉयल चैलेंजेस कराटे कप ऑल इंडिया ट्रेडिशनल शोटोकाई कराटे चैंपियनशिप-2026 में भाग लेंगे। चैंपियनशिप का आयोजन 15 नवंबर को नोएडा इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। अकादमी के निदेशक सचिन त्यागी ने बताया कि किरण, विवान सिंह, अथर्व पुंडीर, रिद्धि गुप्ता और सिद्धिमा गुप्ता चैंपियनशिप में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा और तकनीकी कौशल दिखाएंगे। प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा सभी आयु वर्गों के खिलाड़ियों के लिए काता स्पर्धाएं भी होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...