Ghaziabad News: पांचवें दिन 706 अभ्यर्थियों ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती के तहत 47वीं वाहिनी पीएसी में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा के पांचवे दिन बुधवार को 706 अभ्यर्थियों ने निर्धारित दौड़ मानक पूरा कर परीक्षा पास की। परीक्षा के लिए 1002 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 67 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थित 935 अभ्यर्थियों में 229 निर्धारित मानक पूरा नहीं कर सके। वहीं, सामान्य कमजोरी के चलते दो अभ्यर्थियों को अस्पताल भेजना पड़ा, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर वापस भेज दिया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) कराई जा रही है। गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में गुरुवार को को परीक्षा का पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.