Ghaziabad News: पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना हुई
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। जनपद के मंदिरों में पूजा अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में मां का श्रंगार कर विशेष हवन और पूजन आयोजित किए गए। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। नवरात्र के लिए मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। माता के भव्य दरबार सजाए गए हैं। इसके साथ मंदिरों में फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है। देवी मां का भव्य श्रंगार किया गया है। सुबह घटस्थापना कर हवन-पूजन किया गया और देवी मां को भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने मां को चुनरी और प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने घरों में भी माता का मंदिर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.