गाज़ियाबाद, जुलाई 11 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित शिखर एंक्लेव सोसाइटी के पास करीब 10 माह पहले बनी सड़क मानसून की पहली बारिश में ही उखड़ गई है। इस कारण सड़क पर कई स्थानों गड्ढे हो गए है और गिट्टियां सड़क पर फैल गई है। जिससे लोगों को हादसे का डर सता रहा है। पहली बारिश से सड़क की ऐसी स्थिति को लेकर लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि सड़क को बने अभी एक वर्ष भी नहीं हुआ, लेकिन मानसून की पहली बारिश में ही इसकी परत उखड़ गई। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Meerut News: बारिश में क्षतिग्रस्त हुई पौड़ी हाईवे की सेफ्टी वॉल स्थानीय निवासी संदीप गुप्ता ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हु...