गाज़ियाबाद, जुलाई 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। मेरठ रोड स्थित राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में शुक्रवार को रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद के सहयोग से प्लास्टिक रीसाइक्लिंग मशीन का शुभारंभ किया गया। छात्राओं और आमजन में प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, पुनर्चक्रण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए यह पहल की गई। प्राचार्या प्रो. नीतू चावला ने कहा कि यह रीसाइक्लिंग मशीन छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सतत विकास के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देगी। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद का आभार व्यक्त किया। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: छात्रों ने रैली निकाल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया कार्यक्रम का समा...