गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: -तुलसी निकेतन और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में लोग हुए परेशान ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। पारा गिरने पर भी लोगों को निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। फॉल्ट के चलते तुलसी निकेतन और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में 12 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पाया। वहीं, कई इलाकों में ट्रिपिंग और अघोषित कटौती की शिकायतें सामने आईं।

बिजली कटौती का कारण शहर में लगातार हल्की बारिश से पारा काफी कम हुआ है। विद्युत मांग घटने के बाद भी लोगों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही। तुलसी निकेतन में रात करीब 10 बजे कुछ घरों की बिजली गुल हो गई थी। स्थानीय निवासी किशन रावत ने बताया कि विद्युत निगम में फोन करने पर मदद नहीं मिली। कैबिनेट मंत्री के पीए को फोन किया, जिसके बाद पता चला कि खंभे पर फॉल्ट ...