Ghaziabad News: परीक्षा से ज्यादा रेलवे स्टेशन की भीड़ और ऑटो-रिक्शा वालों की मनमानी ने किया परेशान
गाज़ियाबाद, नवम्बर 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले में रविवार को आयोजित पीईटी परीक्षा सामान्य स्तर की रही। अभ्यर्थियों के मुताबिक इस बार की परीक्षा बीते वर्ष के मुकाबले आसान रही। सामान्य अध्ययन और गणित के आसान प्रश्नों ने काफी राहत दी। हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न भी आसान रहे। वहीं, रिक्शा-ऑटो वालों ने परीक्षा का पूरा फायदा उठाया और अभ्यर्थियों से दो से तीन गुना तक किराया वसूला। जिले में 29, 30 और एक नवंबर को पीईटी परीक्षा आयोजित की गई। रविवार को परीक्षा का अंतिम दिन रहा। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में हुआ। दो घंटे की परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, सामाजिक अध्ययन आदि के प्रश्न शामिल रहे। पहली पाली में सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज में परीक्षा देने वाले जीशान राणा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.