Ghaziabad News: पदयात्रा से विपक्ष को बेनकाब करेगी भाजपा: अनंत ओझा
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। भाजपा 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के जरिए विपक्ष को बेनकाब करेगी। इस संबंध में पांच नवंबर को गाजियाबाद में पदयात्रा निकाली जाएगी। इसकी रणनीति बनाने के लिए बुधवार को जानकी भवन सभागार में भाजपा की क्षेत्रीय बैठक हुई। अध्यक्षता पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने की, जबकि प्रदेश सह-प्रभारी अनंत ओझा मुख्य अतिथि रहे। अनंत ओझा ने कांग्रेस पर एसआईआर के विरोध के बहाने जनता में भ्रम फैलाने और घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तीनों विधान परिषद सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भाजपा की जीत विपक्ष के आरोपों का जवाब है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में BJP की पदयात्रा पर CJP के सवाल, क्या यह तय प्रोटेस्ट साइट ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.