गाज़ियाबाद, अक्टूबर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। पढ़ाई का दबाव और मोबाइल पर स्क्रीन टाइम बढ़ने से बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। मानसिक रोग विभाग में हर साल तीन हजार से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है। बच्चों में चिड़चिड़ापन, गुस्सा, एकाग्रता की कमी, नींद में परेशानी और पढ़ाई में मन नहीं लगने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ बच्चों के व्यवहार में होने वाले बदलावों को समय रहते समझना है। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) के उपलब्ध आंकड़ों में वर्ष 2024-25 में ओपीडी में 7,980 मरीज आए। 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 9,048 हो गई। जुलाई 2026 तक चालू वित्तीय वर्ष में 3...