गाज़ियाबाद, अगस्त 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 31 जुलाई की सुबह घर से गायब हो गई। आरोप है कि पड़ोस में किराये पर रहने वाला शिवम उसे अपने साथ ले गया। बेटी अपने साथ आठ से दस हजार रुपये नगद और जेवर भी ले गई। खोजबीन के बाद युवक के घर पहुंचे तो बेटी काफी डरी-सहमी मिली। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि युवक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...