गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में पड़ोसी के बैंक खाते का प्रयोग कर 2020 से 25 तक दो करोड़ रुपये के स्थानांतरण का मामला सामने आया है। पीड़ित ने हवाला कारोबार में रकम के स्थानांतरण का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहन नगर की राजीव कॉलोनी निवासी सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि वह ठेके पर पत्थरों की घिसाई का काम करते है। पड़ोसी अजहरुद्दीन एक अधिवक्ता के साथ काम करता है। पीड़ित के अनुसार आरोपी एनजीओ और मदरसे का संचालन भी करता है। उन्होंने बताया कि अक्सर वह उनके बैंक खाते में रुपये मंगवाता रहता था। यह भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड में खाते का दुरुपयोग, खाताधारक पर मुकदमा दर्ज आठ माह पहले उनका खाता अत्यधिक स्थानांतरण और राशि होने की वजह से होल्ड कर...