Ghaziabad News: पड़ोसियों ने घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 1 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पड़ोस में रहने वाले युवकों ने कहासुनी के बाद दंपति के साथ घर में घुसकर लाठी डंडे से मारपीट की। मारपीट में दंपति के सिर में चोट आई। लोगों को एकत्र होता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लोनी थाना क्षेत्र की अमन गार्डन कॉलोनी में वसीम मलिक रहते है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब दस बजे घर के सामने गली में कुछ युवक खड़े होकर गाली गलौज कर रहे थे। युवकों का विरोध करते समय पड़ोसी के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि पड़ोसी और उसके साथियों ने घर में घुसकर उनके व पत्नी के साथ मारपीट की। मारपीट में दोनों के सिर में चोट आई। शोर मचाने और आस पास के लोगों के एकत्र होने पर हमलावर फरार हो गए। लोग घायल को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.