गाज़ियाबाद, नवम्बर 10 -- Ghaziabad News: लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में दीपावली पर पटाखे छोड़ने को लेकर युवक की तीन युवकों के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि अगले दिन युवकों ने साथियों के साथ युवक के भाई के साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की निशांत कॉलोनी में सूरज रहते है। उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व पर पूजा करने के बाद छोटा भाई गली में पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान भाई का कॉलोनी में रहने वाले तीन युवकों छोटू, देव और विष्णु से कहासुनी के बाद विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: पटाखे छोड़ने पर दंपति के साथ मारपीट, चाकू से हमला आरोप है कि अगले दिन तीनों युवक अपने साथियों के साथ दोबारा उनके घर पहुंचे और उन्हें बाहर बुलाया और उनक...