Ghaziabad News: पंद्रह साल से फरार हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नगर कोतवाली पुलिस ने 15 साल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के द्वारिकापुरी निवासी आकिल उर्फ शाबिर के रूप में हुई है। आरोपी का द्वारिकापुरी स्थित पुराना मकान काफी समय पहले बिक चुका है। इसके बाद वह किसी निश्चित स्थान पर नहीं रह रहा था, जिससे पुलिस को उसकी तलाश में परेशानी हो रही थी। पुलिस के मुताबिक, आकिल उर्फ शाबिर के खिलाफ नगर कोतवाली में वर्ष 2003 में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में अदालत से उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। आरोपी इस मुकदमे में करीब 15 साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने वारंट के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। एसीपी के मुताबिक आरोपी नगर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.