गाज़ियाबाद, अगस्त 1 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। कौशांबी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक को कार में पंचर होने का झांसा देकर कार में रखा बैग चोरी कर लिया। बैग में लैपटॉप, डेबिट और क्रेडिट कार्ड समेत अन्य सामान था। बृज विहार निवासी मनोज कुमार पंत ने पुलिस से शिकायत की। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...