गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेशन स्थित रेड एप्पल क्रिकेट मैदान पर चल रहे रेड एप्पल हॉट वेदर टी 20 कप का लीग मैच न्यू कैप इलेवन ने जीता। जीजी इलेवन को आठ विकेट से हार मिली। जीजी इलेवन 19.4 ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आवेश मलिक ने सबसे अधिक 31 रन बनाए। संदीप सिंह ने 21 व अंकुश ने 20 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से तरूण सिरोही ने चार विकेट और विकास ने तीन विकेट लिए। न्यू कैप इलेवन ने 15.5 ओवर में दो विकेट पर 143 रन बना लिए। कार्तिक ने नाबाद 51 रन बनाए। उमेर हैदर ने नॉट आउट 35 रन बनाए। अमित ने 35 रन का योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...