गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: लोनी, आयुष गंगवार। लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र में पूर्व सहकर्मी और उसके साथियों ने युवक पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। नौकरी छुड़वाने का आरोप लगाते हुए हमलावरों ने बुरी तरह पीटा, जिससे उसका सिर फट गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। मंडोली विस्तार दिल्ली निवासी सन्नी रावना के मुताबिक वह 31 अगस्त की रात दोस्त हिमांशु के साथ लोनी रोड स्थित आजम ढाबे पर खाना खा रहा था। कंपनी के पूर्व सहकर्मी आशु ने उसे फोन कर लोकेशन पूछी। कुछ देर बाद आशु तीन अज्ञात युवकों के साथ ढाबे के सामने पहुंचा। उसने सन्नी पर नौकरी छुड़वाने का आरोप लगा गाली-गलौज की। विरोध पर चारों ने ईंट-पत्थरों से उस पर हमला कर दिया। उसके सिर और शरीर पर कई जगह चोटें आईं। दोस्त हिमांशु ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी धमकाया। घायल स...