गाज़ियाबाद, अक्टूबर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल परिसर में सिमप्लिफाई कंपनी की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और इलाज की जानकारी दी। नाटक देखने के लिए अस्पताल में आए मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटी रही। नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने रोचक और सरल अंदाज में टीबी से बचाव का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...